मेरे दिल को है बस तेरा इंतज़ार

मेरे दिल को है बस तेरा इंतज़ार,
कब आयेगी तू, तेरे लिए हूँ बेकरार.
ज़िन्दगी में तो सब कुछ देख लिया,
सब सुख देखे, सब स्वाद चखे,
दुःख भी देखे आँसू भी बहाए.
बची तो सिर्फ तू, तेरा मज़ा ही है बाकी,
कभी आना मेरे पास तो अपना एहसास दिलाना,
पल पल तुझे महसूस करना चाहता हूँ,
एक एक लम्हा तुझसे लड़ना चाहता हूँ.
हार गया गर तुझसे तो वादा है ये मेरा,
सवाल नहीं करूंगा कुछ भी, बस चलूँगा तेरे साथ.
छोड़ दूंगा इस प्रियतमा ज़िन्दगी का हाथ.
तू आ ऐ क़ज़ा तेरा ही है इंतज़ार,
कब आयेगी तू, तेरे लिए हूँ बेकरार.

Comments

Popular posts from this blog

आज सोचा ..

यूंके यूँही..

एक नयी सुबह फिर होने को है